CORONA UPDATE : देश में कोविड-19 के के 38,667 नए मामले दर्ज, 478 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 38,667 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 3,21,56,493 हो गई।

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 38,667 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 3,21,56,493 हो गई। वहीं, 478 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 4,30,732 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े में यह जानकारी दी गई।

मंत्रालय ने बताया कि देश में लगातार 48वें दिन रोजाना के मामले 50,000 से कम आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,87,673 (कुल संक्रमितों का 1.21 प्रतिशत) हो गई है जबकि स्वस्थ होने की दर 97.45 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के दौरान के उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 2,446 की बढ़ोत्तरी हुई है।

First Published on: August 14, 2021 11:12 AM
Exit mobile version