📍Total #COVID19 Cases in India (as on July 04th, 2021)
▶97.09% Cured/Discharged/Migrated (2,96,58,078)
▶1.59% Active cases (4,85,350)
▶1.32% Deaths (4,02,005)Total COVID-19 confirmed cases = Cured/Discharged/Migrated+Active cases+Deaths#StaySafe pic.twitter.com/UChSPvPPgF
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) July 4, 2021
📍#COVID19 India Tracker
(As on 04th July, 2021, 08:00 AM)➡️Confirmed cases: 3,05,45,433
➡️Recovered: 2,96,58,078 (97.09%)👍
➡️Active cases: 4,85,350 (1.59%)
➡️Deaths: 4,02,005 (1.32%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/2uRXqfxe9d— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) July 4, 2021
➡️ 41.82 Cr Total Tests conducted so far.
➡️ Weekly Positivity Rate currently at 2.44%.
➡️ Daily Positivity Rate at 2.34%; less than 5% for 27 consecutive days. pic.twitter.com/QrumvI7D0K
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) July 4, 2021
आंकड़ों के अनुसार, बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,96,58,078 हो गई है, जबकि मृत्युदर बढ़कर 1.32 प्रतिशत हो गई है। देश में अब तक 35.12 करोड़ लोगों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है।
देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 955 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 371, केरल में 135 और तमिलनाडु में 115 लोगों की मौत हुई।
उसने बताया कि देश में अब तक 4,02,005 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,22,724, कर्नाटक में 35,308, तमिलनाडु में 32,933, दिल्ली में 24,988, उत्तर प्रदेश में 22,622, पश्चिम बंगाल में 17,779 और पंजाब में 16,103 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीज अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 43,071 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,05,45,433 हो गई, जबकि संक्रमण के उपचाराधीन मामले कम होकर 4,85,350 रह गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार यह जानकारी दी।