CORONA UPDATE : देश में कोविड-19 के 46,759 नए मामले, 509 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 46,759 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या शनिवार को बढ़कर 3,26,49,947 हो गई।

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 46,759 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रिम 3,26,49,947 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी हुई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 509 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,37,370 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,59,775 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.10 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.56 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 14,876 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

First Published on: August 28, 2021 11:29 AM
Exit mobile version