CORONA UPDATE : देश में कोविड-19 के 47,092 नए मामले दर्ज, 509 मरीजों की मौत

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 509 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,529 हो गई।

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 47,092 नए मामले आने के बाद संक्रमण की चपेट में अब तक आए लोगों की संख्या बढ़कर 3,28,57,937 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर अब 3,89,583 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 509 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,529 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,89,583 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.19 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 11,402 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को एक दिन में कोविड-19 रोधी टीकों की 81.09 लाख खुराक दी गई। देश में अब तक टीकों की कुल 66.30 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

First Published on: September 2, 2021 10:56 AM
Exit mobile version