नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 571 दिनों में सबसे कम 5,784 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 88,993 रह गयी जो 563 दिनों में सबसे कम है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,47,03,644 हो गयी है। इस महामारी से 252 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 4,75,888 हो गयी। संक्रमण के नए मामलों की संख्या लगातार 47 दिनों से 15,000 से कम बनी हुई है।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive#OmicronVariant
𝗖𝗢𝗩𝗜𝗗 𝗙𝗟𝗔𝗦𝗛https://t.co/ASiKVptHUM pic.twitter.com/5wf3XUpvr0
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) December 14, 2021
आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 0.58 प्रतिशत दर्ज की गयी। यह पिछले 71 दिनों से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत है और यह पिछले 30 दिनों से एक प्रतिशत से कम बनी हुई है। इस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,41,38,763 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 133.88 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive#OmicronVariant @PMOIndia @mansukhmandviya @ianuragthakur @DrBharatippawar @PIB_India @mygovindia @COVIDNewsByMIB @ICMRDELHI @DDNewslive @airnewsalerts pic.twitter.com/XS2Jyb4Kmu
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) December 14, 2021
देश में जिन 252 और मरीजों ने जान गंवाई है उनमें से 203 लोगों की मौत केरल में और 12 की तमिलनाडु में हुई। केरल सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में मौत के 203 मामलों में से 38 की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई है। वहीं, मौत के 165 मामलों को केन्द्र तथा उच्चतम न्यायालय के नए दिशानिर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मौत के मामलों में जोड़ा गया है।
इस महामारी से देश में अब तक कुल 4,75,888 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,41,264 की महाराष्ट्र में, 43,170 की केरल, 38,268 की कर्नाटक, 36,624 की तमिलनाडु, 25,100 की दिल्ली, 22,914 की उत्तर प्रदेश ओर 19,610 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
