CORONA UPDATE : भारत में कोरोना का कोहराम जारी, एक दिन में सर्वाधिक 2,17,353 संक्रमण केनए मामले

भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 2,17,353 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,42,91,917 हो गई है...

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 2,17,353 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,42,91,917 हो गई है और इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 15 लाख के पार चली गई है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 1,185 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,74,308 हो गई है। देश में 19 सितंबर, 2020 के बाद से एक दिन में सर्वाधिक लोग मारे गए हैं।


संक्रमण के मामलों में लगातार 37वें दिन वृद्धि हुई है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 15,69,743 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 10.98 प्रतिशत है जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 87.80 प्रतिशत रह गई है।


सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मरीज 12 फरवरी को थे।

इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,25,47,866 हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.22 प्रतिशत हो गई है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 15 अप्रैल तक 26,34,76,625 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 14,73,210 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।

First Published on: April 16, 2021 11:35 AM
Exit mobile version