CORONA UPDATE: कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में CORONA के 2.81 लाख से अधिक नए मामले, 4,106 और लोगों की मौत

भारत में कोविड-19 के 2,81,386 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,49,65,463 हो गई। पिछले 27 दिन में एक दिन में सामने आए ये सबसे कम नए मामले हैं।

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 2,81,386 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,49,65,463 हो गई। पिछले 27 दिन में एक दिन में सामने आए ये सबसे कम नए मामले हैं। वहीं, संक्रमण से 4,106 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,74,390 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से कुल 2,11,74,076 लोग उबर चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 84.81 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक कुल 31,64,23,658 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 15,73,515 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 2,74,390 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 81,486, कर्नाटक के 21,837, दिल्ली के 21,506, तमिलनाडु के 17,670, उत्तर प्रदेश के 17,546, पश्चिम बंगाल के 13,284, पंजाब के 11,895 और छत्तीसगढ़ के 11,734 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

First Published on: May 17, 2021 2:36 PM
Exit mobile version