CORONA UPDATE : देश में 111 दिन में सबसे कम दैनिक मामले, एक दिन में 34,703 नये मामले

देश में कोविड-19 के एक दिन में 34,703 नये मामले सामने आने के बाद इस बीमारी की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 3,06,19,932 हो गई जबकि 553 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,03,281 हो गई है।

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के एक दिन में 34,703 नये मामले सामने आने के बाद इस बीमारी की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 3,06,19,932 हो गई जबकि 553 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,03,281 हो गई है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

First Published on: July 6, 2021 11:29 AM
Exit mobile version