CORONA UPDATE : देश में 572 दिन में सबसे कम उपचाराधीन मामले दर्ज, 132 और संक्रमितों की मौत

उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 82,267 हो गई है, जो 572 दिन में सबसे कम है।

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,563 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,46,838 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 82,267 हो गई है, जो 572 दिन में सबसे कम है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 132 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,77,554 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 53 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 82,267 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

First Published on: December 20, 2021 11:03 AM
Exit mobile version