दिल्ली पुलिस ने हेरोइन बेचने वाले अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया

पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने कहा कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक अफ्रीकी नागरिक मादक पदार्थ बेचने के लिए जनकपुरी क्षेत्र में आने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी जब स्कूटर से आया तब उसे पकड़ लिया गया।

नई दिल्ली। देश में मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के शक में एक अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया और उसके पास 340 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

एक अधिकारी ने बताया कि 34 वर्षीय नाकपा नेस्टर नामक व्यक्ति को शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने कहा कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक अफ्रीकी नागरिक मादक पदार्थ बेचने के लिए जनकपुरी क्षेत्र में आने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी जब स्कूटर से आया तब उसे पकड़ लिया गया।

डीसीपी ने कहा कि आरोपी की जांच करने पर उसके पास से उच्च गुणवत्ता वाली 340 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह भारत, नेपाल और बांग्लादेश में मादक पदार्थ बेचने का काम करता है।

नेस्टर पिछले साल भारत आया था और पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र में रह रहा था। वह खुद को व्यवसायी बताता था और इसकी आड़ में पिछले एक साल से हेरोइन और अन्य मादक पदार्थ बेच रहा था।

पुलिस जब्त किए मादक पदार्थ के स्रोत और गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

 

First Published on: October 10, 2020 5:17 PM
Exit mobile version