वाजपेई सरकार में मंत्री रहे दिलीप गांधी का निधन, पीएम ने जताया शोक

नई दिल्ली। भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में गांधी जहाजरानी राज्यमंत्री रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

पीएम ने ट्वीट किया कि ‘पूर्व सांसद और मंत्री श्री दिलीप गांधी जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें सामुदायिक सेवा में उनके समृद्ध योगदान और गरीबों की मदद करने के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए कई प्रयास किए। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’

सूत्रों ने बताया कि हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उनका कई अन्य बीमारियों के लिए भी इलाज चल रहा था।उन्होंने 80 के दशक में पार्षद के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। भाजपा नेता ने महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से 1999 से लेकर तीन बार लोकसभा चुनाव जीता। उन्हें 2019 के आम चुनावों में टिकट देने से इनकार कर दिया गया था।

First Published on: March 17, 2021 11:53 AM
Exit mobile version