DMDK चीफ विजयकांत का निधन, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वेंटिलेटर पर थे

DMDK पार्टी के संस्थापक विजयकांत चेन्नई के MIOT हॉस्पिटल में एडमिट थे। यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली।उनके निधन के बाद हॉस्पिटल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया।वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद सांस लेने में दिक्कत होने के चलते उन्हें चेन्नई के अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अस्पताल के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

बताया जा रहा है कि DMDK पार्टी के संस्थापक विजयकांत चेन्नई के MIOT हॉस्पिटल में एडमिट थे। यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली।उनके निधन के बाद हॉस्पिटल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

डीएमडीके प्रमुख 20 नवंबर को भी अस्पताल में भर्ती हुए थे और इसी महीने अस्पताल से घर लौटे थे। विजयकांत का अस्पताल में सांस की बीमारी का इलाज चल रहा था। विजयकांत की फिल्मी जर्नी शानदार रही और उन्होंने कई हिट फिल्में दी और 154 फिल्मों में अभिनय किया। फिल्मों के बाद वो राजनीति में आ गए।उन्होंने डीएमडीके की स्थापना की और विरुधाचलम और ऋषिवंडियम निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बार विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। उनका राजनीतिक करियर तब चरम पर था जब वह 2011 से 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता बने। हाल के वर्षों में, विजयकांत का स्वास्थ्य चिंता का विषय रहा है, जिसके कारण उन्हें सक्रिय राजनीतिक भागीदारी से पीछे हटना पड़ा।

First Published on: December 28, 2023 9:22 AM
Exit mobile version