रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करेंट लगने से हाथी की मौत के मामले में विद्युत विभाग के तीन कर्मचारियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमण्डल के गेरसा गांव में करेंट लगने की वजह से हाथी की मौत के मामले में दो आरोपी किसानों और विद्युत विभाग के तीन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
इस मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि किसान भादोराम और एक अन्य किसान ने पंप चलाने के लिए बिजली के खंभे से अवैध रूप से पम्प तक तार खींचा है, जिसकी चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है।
चतुर्वेदी ने बताया कि मौके पर पहुंचे बिलासपुर के मुख्य वन संरक्षक अनिल सोनी और धरमजयगढ़ की वनमंडल अधिकारी प्रियंका पाण्डेय ने दोनों आरोपी किसानों से सिंचाई पम्प के लिए अवैध रूप से तार खींचने के संबंध में पूछताछ की और उनके खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया।
अधिकारी ने बताया कि इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने पाया कि विद्युत विभाग के सब इंजीनियर पी कुजूर और अन्य कर्मियों द्वारा विद्युत खंभे से अवैध रूप से खींचे गए तार को निकलवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सब इंजीनियर सहित दो विद्युत कर्मियों के खिलाफ साक्ष्य मिटाने के मामले में कार्रवाई की गई है। छत्तीसगढ़ में इस महीने की नौ तारीख से अब तक पांच हाथियों की मौत हुई है।
राज्य के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में नौ और 10 जून को वन विभाग ने दो हाथियों का तथा 11 जून को बलरामपुर जिले में एक हाथी का शव बरामद किया था। लगातार तीन हाथियों की मौत के बाद राज्य शासन ने बलरामपुर जिले में वन विभाग के तीन अधिकारियों और एक वन रक्षक को निलंबित कर दिया था। वहीं मामले की जांच की जा रही है। इधर मंगलवार को धमतरी जिले के मोंगरी गांव में दलदल में हाथी के एक शावक का भी शव बरामद किया गया था।
Related
-
ट्रंप समेत दुनिया की BRICS समिट 2026 पर नजर, भारत के लिए क्यों अहम?
-
स्मृति में बंद सत्य निकेतन: हालात बद से बदतर हुए हैं
-
दिल्ली नगर निगम ने किया 28 लाख इमारतों की जांच… सिर्फ 19 को बताया था खतरनाक!
-
दिल्ली में लगातार ढह रहीं इमारतें… एक साल के अंदर 6 बड़े हादसे और 35 मौतें
-
दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने का पहला VIDEO आया सामने, दहला देगा हादसा
-
नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट की गई नौकरी, एअर इंडिया का बड़ा एक्शन
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर की मुलाकात
-
CJP का प्रदर्शन और फिर FIR, स्वतंत्र भारद्वाज केस में अब तक क्या-क्या हुआ?
