त्रासदी से बचने के लिए जल्द कदम उठाए सरकार : राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार से अपील की है कि कोरोना के कारण परेशानी झेल रहे अप्रवासी कामगारों सहित देश के अन्य जरुरतमंदों की मदद के लिए सरकार को शीघ्र ठोस कदम उठाना उठाना चाहिए।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार से अपील की है कि कोरोना के कारण परेशानी झेल रहे अप्रवासी कामगारों सहित देश के अन्य जरुरतमंदों की मदद के लिए सरकार को शीघ्र ठोस कदम उठाना उठाना चाहिए।
उन्होंने कहा है कि इस संकट की घड़ी में हमारे भाईयों को सम्मान और सहारा मिलना चाहिए की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जिससे यह स्थिति कहीं बड़ी त्रासदी का रुप नहीं ले ले।
आपको बता दें कि कोरोना महामारी के कारण केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान किया है  जिससे लाखों लोगों के रोजगार पर बुरा असर पड़ा है। वहीं कुछ अफवाहनों के कारण लोग इस लॉकडाउन को और अधिक दिनों तक जारी रहने की सोच कर घरों से के लिए पलायन करने लगे हैं। और हजारों लोग अपने घरों के लिए पैदल ही निकल पड़ें है। वहीं ताजा आकंड़ों के अनुसार देश में कोरोना पीड़ित मरिजों की संख्या 873 तक पहुंच चुकी है।

First Published on: March 28, 2020 9:35 AM
Exit mobile version