IIT DELHI का कमाल, बनाया बैक्टीरिया रहित रियूजेबल मास्क

चूंकि ये मास्क आईआईटी दिल्ली के स्टार्टअप ननोसेफ सॉल्यूशन्स ने बनाया है, तो इस मास्क का नाम एन सेफ दिया गया है। ये मास्क 50 बार धोया जा सकता है। इस मास्क को तैयार किया है डॉक्टर अनुसूया रॉय ने, जोकि आईआईटी दिल्ली की पढ़ी हुई हैं, और वही ननोसेफ सॉल्यूशन्स की फाउंडर भी हैं।

नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली ने एन-95 मास्क के बाद अब एक ऐसा मास्क बनाया है, जिसे अब धोने के बाद दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। ये रियूजेबल ऐंटिमाइक्रोबियल मास्क यानी बैक्टीरिया रहित मास्क है।
जहां एक तरफ कोरोना से लड़ने के लिए फेस मास्क सबसे जरूरी है, वहीं इसकी कमी और महंगा होना भी लोगों को खास परेशान कर रहा है। वैसे तो लोग अपने घर में ही मास्क बना रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद इस मास्क की कई अपनी ही क्वालिटी है।
चूंकि ये मास्क आईआईटी दिल्ली के स्टार्टअप ननोसेफ सॉल्यूशन्स ने बनाया है, तो इस मास्क का नाम एन सेफ दिया गया है। ये मास्क 50 बार धोया जा सकता है। इस मास्क को तैयार किया है डॉक्टर अनुसूया रॉय ने, जोकि आईआईटी दिल्ली की पढ़ी हुई हैं, और वही ननोसेफ सॉल्यूशन्स की फाउंडर भी हैं।

First Published on: May 6, 2020 8:20 PM
Exit mobile version