भारतीय सेना को आज मिलेंगे 288 युवा अफसर, आठ मित्र देशों के 89 कैडेट भी होंगे पास आउट

शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) से 377 कैडेट पास आउट होंगे। इसमें 288 भारतीय थल सेना का हिस्सा बनेंगे, जबकि आठ मित्र देशों के 89 कैडेट अपनी अपनी अपनी सेना में अफसर बनेंगे।

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी। परेड के बाद 377 जेंटलमैन कैडेट देश-विदेश की सेना का हिस्सा बन जाएंगे। इनमें 288 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिलेंगे। अन्य 89 युवा सैन्य अधिकारी आठ मित्र देशों अफगानिस्तान, भूटान, किर्गिस्तान, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, तजाकिस्तान व तंजानिया की सेना का हिस्सा बनेंगे। इसके साथ ही सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 64 हजार 145 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ जाएगा। इनमें मित्र देशों को मिले 2813 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग चीफ ले. जनरल अमरदीप सिंह भिंडर बतौर रिव्यूइंग आफिसर पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे। वह शुक्रवार को अकादमी पहुंच गए हैं। देश-विदेश के गण्यमान्य लोग और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी अकादमी पहुंचे हैं। पासिंग आउट परेड के मद्देनजर अकादमी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। चप्पे-चप्पे पर सेना के सशस्त्र जवान तैनात हैं। अकादमी परिसर के बाहरी क्षेत्र में सुरक्षा का जिम्मा पुलिस के पास है। परेड के दौरान शनिवार सुबह पांच बजे से 11 बजे तक पंडितवाड़ी से लेकर प्रेमनगर तक जीरो जोन रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-72 (चकराता रोड) से गुजरने वाला यातायात प्रेमनगर व बल्लूपुर से डायवर्ट रहेगा।

राज्यवार कैडेटों की संख्या

राज्य——-कैडेट

उत्तर प्रदेश—-50

उत्तराखंड——33

बिहार———–28

हरियाणा——–25

महाराष्ट्र——–22

पंजाब———–21

राजस्थान——-20

दिल्ली———–15

हिमाचल प्रदेश–13

केरल————-09

मध्य प्रदेश——-08

तेलांगाना———06

जम्मू-कश्मीर—-06

नेपाल(डोमिसाइल)–06

वेस्ट बंगाल——–05

तमिलनाडु———-05

कर्नाटक————-04

ओडिसा————–02

आंध्र प्रदेश———–02

त्रिपुरा—————-02

अरुणाचल प्रदेश——01

असम—————–01

छत्तीसगढ़————01

झारखंड—————01

मणिपुर—————-01

सिक्किम—————01

कुल——————-288

भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की शनिवार 11 जून को होने वाली पासिंग आउट परेड (पीओपी) में ले. जनरल अमरदीप सिंह भिंडर रिव्यूइंग अफसर होंगे। वह दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर (जनरल आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ) हैं। पीओपी में वह बतौर मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे।

शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) से 377 कैडेट पास आउट होंगे। इसमें 288 भारतीय थल सेना का हिस्सा बनेंगे, जबकि आठ मित्र देशों के 89 कैडेट अपनी अपनी अपनी सेना में अफसर बनेंगे।

भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) उत्तराखंड के देहरादून जनपद में स्थित है। अंग्रेजों ने इस अकादमी की स्थापना एक अक्टूबर, 1932 में की थी। उस समय यहां से मात्र 40 कैडेट ही पासआउट हुए थे। इस सैन्य अकादमी से भारत ही नहीं, म्यांमार व पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष भी पासआउट हुए हैं।

First Published on: June 11, 2022 9:25 AM
Exit mobile version