नई दिल्ली। देश
में तीसरे चरण के लॉकडाउन लगने और प्रवासी मजदूरों को घर वापसी के लिए रेलवे के किराया वसूलने को लेकर कांग्रेस और
बीजेपी में आमने-सामने आती दिख रहीं है। देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके गृह
राज्य वापस भेजने के बदले किराया वसूलने पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर जोरदार
हमला बोला है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बयान जारी कर सरकार पर
निशाना साधा है। उनका कहना है कि विदेश में फंसे भारतीयों को मुफ्त में वापस लाया
गया, जबकि कामगारों से किराया वसूला जा रहा है। ऐसे में उन्होंने फैसला लिया है कि
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई ,हर जरूरतमंद श्रमिक और कामगार के घर लौटने की
रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी और जरूरी कदम उठाएगी।
कांग्रेस अध्यक्षा ने बयान जारी करते हुए कहा, “ श्रमिक
व कामगार देश की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और कुर्बानी राष्ट्र निर्माण की नींव है। सिर्फ चार घंटे के नोटिस पर लॉकडाऊन करने के कारण लाखों श्रमिक व कामगार
घर वापस लौटने से वंचित हो गए। 1947 के बंटवारे के बाद देश
ने पहली बार यह दिल दहलाने वाला मंजर देखा कि हजारों श्रमिक व कामगार सैकड़ों
किलोमीटर पैदल चल घर वापसी के लिए मजबूर हो गए।”
उन्होंने कहा, “ न राशन, न पैसा,
न दवाई, न साधन, पर केवल
अपने परिवार के पास वापस गांव पहुंचने की लगन। उनकी व्यथा सोचकर ही हर मन कांपा और
फिर उनके दृढ़ निश्चय और संकल्प को हर भारतीय ने सराहा भी। पर देश और सरकार का कर्तव्य क्या है? आज भी लाखों
श्रमिक व कामगार पूरे देश के अलग अलग कोनों से घर वापस जाना चाहते हैं, पर न साधन है, और न पैसा। ”
कांग्रेस अध्यक्षा, श्रीमती सोनिया गांधी का बयान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक व कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी व इस बारे जरूरी कदम उठाएगी। pic.twitter.com/DWo3VZtns0— Congress (@INCIndia) May 4, 2020
सोनिया ने कहा कि उनकी पार्टी मजदूरों के टिकट का खर्च उठाएगी। उन्होंने कहा, ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मेहनतकश श्रमिकों व कामगारों की इस निःशुल्क रेलयात्रा की मांग को बार-बार उठाया है। दुर्भाग्य से न सरकार ने एक सुनी और न ही रेल मंत्रालय ने। इसलिए, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक व कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी व इस बारे जरूरी कदम उठाएगी। मेहनतकशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने के मानव सेवा के इस संकल्प में कांग्रेस का यह योगदान होगा।’ वहीं इस मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है, “ जब रेल मंत्री पीएम केयर फंड में 151 करोड़ रु दे सकते हैं तो फिर मजदूरों को आपदा की इस घड़ी में निशुल्क रेल यात्रा की सुविधा क्यों नहीं दे सकते ”?
कांग्रेस पार्टी के इस हमले के बाद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए लिखा है कि मजदूरों की टिकट का खर्च केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर उठा रही हैं। संबित पात्रा ने लिखा, ‘राहुल गांधी जी, मैंने यहां आपके लिए गृह मंत्रालय की गाइडलाइन्स दी हैं, जिसमें साफ लिखा है कि स्टेशन पर कोई टिकट नहीं बिकेगा। रेलवे 85 फीसदी सब्सिडी दे रहा है, राज्य सरकारों को 15 फीसदी सब्सिडी देनी हैं।’
..जब रेल मंत्री पीएम केयर फंड में 151 करोड़ रु दे सकते हैं तो फिर मजदूरों को आपदा की इस घड़ी में निशुल्क रेल यात्रा की सुविधा क्यों नहीं दे सकते?
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि घर लौटने वाले मजदूरों की रेल यात्रा का पूरा खर्च उठाएगी।
2/2— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 4, 2020