किसान आंदोलन: दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर लगे अवरोधक लगभग हटाए गए

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सिंघू बॉर्डर पर लगभग सभी अवरोधकों को हटा दिया, जो प्रदर्शनकारी किसानों को राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने से रोकने के लिए लगाए गए थे।

NEW DELHI, DEC 1 (UNI):- Farmers blocking National Highway at Delhi Haryana Singhu border during their Delhi Chalo protest against farm laws on Tuesday.UNI PHOTO-AK14U

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सिंघू बॉर्डर पर लगभग सभी अवरोधकों को हटा दिया, जो प्रदर्शनकारी किसानों को राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने से रोकने के लिए लगाए गए थे।

तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने और अन्य मांगों को मान लेने के केंद्र के फैसले के बाद शनिवार को किसानों ने दिल्ली-हरियाणा सीमा पर विरोध स्थल छोड़ना शुरू कर दिया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सिंघू बॉर्डर से ठोस अवरोधकों और अन्य अवरोधकों को हटा दिया गया है। हालांकि अभी तक सड़क को यातायात के लिए नहीं खोला गया है।

सिंघू बॉर्डर के अलावा, मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने पिछले साल 26 नवंबर को दिल्ली के टीकरी और गाजीपुर सीमाओं की घेराबंदी की थी।

First Published on: December 15, 2021 3:17 PM
Exit mobile version