नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए बुधवार को कहा कि गलवान घाटी में सैनिकों को गंवाना बहुत परेशान करने वाला और दु:खद है। सिंह ने ट्वीट किया कि भारतीय जवानों ने कर्तव्य का पालन करते हुए अदम्य साहस एवं वीरता का प्रदर्शन किया और अपनी जान न्यौछावर कर दी।
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प क्षेत्र में यथास्थिति को एकतरफा तरीके से बदलने के चीनी पक्ष के प्रयास के कारण हुई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पूर्व में शीर्ष स्तर पर जो सहमति बनी थी, अगर चीनी पक्ष ने गंभीरता से उसका पालन किया होता, तो दोनों पक्षों को हुए नुकसान से बचा जा सकता था।
पूर्वी लद्दाख के पैंगॉन्ग सो, गलवान घाटी, डेमचोक और दौलत बेग ओल्डी इलाके में भारतीय और चीनी सेना के बीच गतिरोध चल रहा है। पैंगॉन्ग सो सहित कई इलाके में चीनी सैन्यकर्मियों ने सीमा का अतिक्रमण किया है। भारतीय सेना ने चीनी सेना की इस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है और क्षेत्र में अमन-चैन के लिए तुरंत उससे पीछे हटने की मांग की है। गतिरोध दूर करने के लिए पिछले कुछ दिनों में दोनों तरफ से कई बार बातचीत भी हुई है।
Related
-
44 डिग्री पारे के बीच 15 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी
-
उमंग और उल्लास के चंद्रशेखर जन्म शताब्दी समारोह का शुभारंभ
-
रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर
-
PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष
-
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर भी होर्मुज से सुरक्षित निकला ‘देश गरिमा’
-
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पीएम मोदी को पत्र लिख ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम का किया समर्थन’
-
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
-
अंबेडकर जयंती विशेष: राष्ट्र का भाग्य सर्वोपरि
