महाराष्ट्र के राज्यपाल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति की याद में लगाया पौधा

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ की याद में यहां राजभवन में एक पौधा लगाया।

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ की याद में यहां राजभवन में एक पौधा लगाया।

जगन्नाथ का मॉरीशस में तीन जून को निधन हो गया था और उनकी याद में राष्ट्रीय शोक की भी घोषणा की गई थी। एक बयान के मुताबिक, पूर्व में जगन्नाथ ने राजभवन का दौरा किया था और कोश्यारी ने ‘तमन’ का पौधा लगाया, जिसका फूल महाराष्ट्र का राजकीय पुष्प है।

First Published on: June 5, 2021 6:35 PM
Exit mobile version