नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की कामना की। मनमोहन सिंह शनिवार को 88 वर्ष के हो गए। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की प्रार्थना करता हूं।’’
Birthday greetings to Dr. Manmohan Singh Ji. I pray to Almighty that he is blessed with a long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 26, 2020
उन्होंने 2004 से 2014 के बीच संप्रग सरकार का नेतृत्व किया था। उन्होंने 1991-96 के दौरान पी वी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में देश में आर्थिक सुधारों की शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था।
वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। बनर्जी ने ट्वीट किया,“पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। उनके अच्छे स्वास्थ्य की और देश की जनता के बीच उनके और अधिक योगदान की कामना है।”
Greetings to former Prime Minister and Economist Dr. Manmohan Singh ji on his birthday. Wishing him good health and more productive years in public life.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) September 26, 2020
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और कहा कि देश आज सिंह की तरह की गहराई वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है। राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘भारत डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस करता है। उनकी ईमानदारी, विनम्रता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उन्हें जन्मदिन की बहुत बधाई।’’
India feels the absence of a PM with the depth of Dr Manmohan Singh. His honesty, decency and dedication are a source of inspiration for us all.
Wishing him a very happy birthday and a lovely year ahead.#HappyBirthdayDrMMSingh
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 26, 2020
गौरतलब है कि मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था।