भारत म्यांमार सीमा पर उग्रवादियों ने की फायरिंग, असम राइफल्स का एक जवान घायल

जनसंपर्क अधिकारी ए. एस. वासिया, लेफ्टीनेंट कर्नल, ने बताया, भारत म्यांमार सीमा के पार से उग्रवादी जीपीएस द्वारा एआर टीपीएस पर गोलीबारी की घटना आज तड़के जनरल इलाके तिरपचांगलांग में हुई।

नई दिल्ली। म्यांमार सीमा पार से आए उग्रवादियों ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स के जवानों पर गोलियां चला दीं। फायरिंग तिरप चांगलांग इलाके में हुई। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी तेजपुर ने बताया कि हमले में एक जवान घायल हो गया है। जनसंपर्क अधिकारी ए. एस. वासिया, लेफ्टीनेंट कर्नल, ने बताया, भारत म्यांमार सीमा के पार से उग्रवादी जीपीएस द्वारा एआर टीपीएस पर गोलीबारी की घटना आज तड़के जनरल इलाके तिरपचांगलांग में हुई। एआर टीपीएस आगामी स्वतंत्रता दिवस 2022 के लिए बढ़ी हुई निगरानी के मद्देनजर गश्त गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

यह बताया गया कि असम राइफल्स के सैनिक अगस्त में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले क्षेत्र में गश्त बढ़ा रहे थे तभी ये घटना हुई।

यह भी बताया गया कि अरुणाचल प्रदेश में पंगसाऊ र्दे के पास गोलीबारी में जेसीओ घायल हो गया, जबकि फायरिंग की एक और घटना नागालैंड के नोकलाक जिले से हुई जिसकी जानकारी की अभी प्रतीक्षा है।

First Published on: August 9, 2022 12:25 PM
Exit mobile version