राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीकों की 70.63 करोड़ से अधिक खुराक दी गई

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोविड-19 रोधी टीकों की 70.63 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है और 96 लाख से अधिक खुराक दी जाने की तैयारी जारी है।

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 70.63 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है और 96 लाख से अधिक खुराक दी जाने की तैयारी जारी है।

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के पास अब भी 5.58 करोड़ से अधिक खुराक मौजूद हैं, जिसका वे इस्तेमाल कर सकते हैं।

First Published on: September 9, 2021 1:31 PM
Exit mobile version