पूर्व राष्ट्रपति कलाम की पुण्यतिथि पर नायडू ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को मंगलवार को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को मंगलवार को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके उत्कृष्ट योगदान ने भारत की रक्षा और अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत किया है।

नायडू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, “पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को आज उनकी पुण्यतिथि पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। वह एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, एक दूरदर्शी राजनेता और सबसे बढ़कर एक महान इंसान थे।”

परमाणु विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए कलाम को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था और उन्हें जनता के राष्ट्रपति के रूप में जाना जाता है।

उपराष्ट्रपति ने कलाम को याद करते हुए कहा कि “उनके उत्कृष्ट योगदान ने हमारी रक्षा और अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत किया है। ”

First Published on: July 27, 2021 12:48 PM
Exit mobile version