ओडिशा की प्रगति के लिए ‘बीजू बाबू’ के प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि राज्य की प्रगित के लिए किए गए उनके प्रयासों पर देश को गर्व है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि राज्य की प्रगित के लिए किए गए उनके प्रयासों पर देश को गर्व है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बीजू बाबू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के लिए दूरदृष्टि, लोगों के सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय के प्रति उनका जोर हम सभी को प्रेरित करता है। ओड़िशा की प्रगित के लिए किए गए उनके प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व है।’’

ओडिशा की सत्ताधारी बीजू जनता दल की स्थापना उनके पुत्र नवीन पटनायक ने 1997 को अपने पिता के नाम पर की थी। बीजद का जनाधार ओडिशा तक सीमित है और इसकी पहचान क्षेत्रीय दल के रूप में ही है। नवीन पटनायक वर्तमान में ओडिशा के मुख्‍यमंत्री हैं।

First Published on: March 5, 2021 11:21 AM
Exit mobile version