नेहरू पुण्यतिथि: कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शांति वन जाकर नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर पर नेहरू को याद करते हुए लिखा गया , ‘‘ पंडित जवाहरलाल नेहरू के शासन में देश ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां अर्जित कर आधुनिक भारत तक का सफर तय किया।’’


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

गौरतलब है कि नेहरू 1947 में देश के आजाद होने के बाद से 27 मई,1964 को अपने निधन तक प्रधानमंत्री थे।

First Published on: May 27, 2021 1:13 PM
Exit mobile version