नई दिल्ली। कांग्रेस ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ ‘हिंसक टकराव’ में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवानों के शहीद होने की घटना पर मंगलवार को कहा कि यह अस्वीकार्य है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘यह हैरान करने वाला, अविश्वसनीय और अस्वीकार्य है। क्या रक्षा मंत्री इसकी पुष्टि करेंगे?’’
गौरतलब है कि लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ ‘हिंसक टकराव’ के दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। सेना ने यह जानकारी दी। बीते पांच हफ्तों से गलवान घाटी में बड़ी संख्या में भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने खड़े थे। यह घटना भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के उस बयान के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के सैनिक गलवान घाटी से पीछे हट रहे हैं।
Related
-
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
-
भयंकर गर्मी और सूखा… खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
-
आप जेन जी को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते- राहुल गांधी
-
PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक और Meta के इंडिया हेड पर FIR
-
राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा
-
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो
-
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
-
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके ने कहा- ‘मुझे हीरो मत बनाइए’
