नई दिल्ली। कांग्रेस ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ ‘हिंसक टकराव’ में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवानों के शहीद होने की घटना पर मंगलवार को कहा कि यह अस्वीकार्य है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘यह हैरान करने वाला, अविश्वसनीय और अस्वीकार्य है। क्या रक्षा मंत्री इसकी पुष्टि करेंगे?’’
गौरतलब है कि लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ ‘हिंसक टकराव’ के दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। सेना ने यह जानकारी दी। बीते पांच हफ्तों से गलवान घाटी में बड़ी संख्या में भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने खड़े थे। यह घटना भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के उस बयान के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के सैनिक गलवान घाटी से पीछे हट रहे हैं।
Related
-
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने माना- राजनीतिक प्रतिद्वंदिता का नतीजा है दर्ज मुकदमा
-
यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
-
जयराम रमेश बोले- ‘चुनाव आयोग कभी इतना कॉम्प्रोमाइज्ड नहीं रहा, जितना आज है’
-
सुप्रीम कोर्ट में पवन खेड़ा बोले- ‘मुझे हिरासत में लेकर अपमानित किया जाएगा’
-
खार्ग द्वीप से मुंबई तक का सीक्रेट रूट, अमेरिकी घेरेबंदी के बावजूद भारत पहुंचा कच्चा तेल
-
रूस भारत को देगा R-37M अल्ट्रा लॉन्ग रेंज की खतरनाक मिसाइलें
-
भाजपा विधायक और अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी होंगे नीति आयोग के अगले उपाध्यक्ष
-
ईरान-अमेरिका जंग पर राजनाथ सिंह का बयान- ‘भारत ने की थी मध्यस्थता की कोशिश’
