नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को सोमवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इस खास मौके पर सरकार ने मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के तौर पर मनाने की घोषणा की है।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वह स्वतंत्रता आंदोलन को तेज धार देने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहे। देश के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।’’
भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वे स्वतंत्रता आंदोलन को तेज धार देने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहे। देश के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2021
मोदी ने इस मौके पर झारखंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, ‘‘ झारखंड के सभी निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। अपनी विशिष्ट संस्कृति के साथ ऐतिहासिक पहचान रखने वाली भगवान बिरसा मुंडा की यह धरती विकास यात्रा में आगे बढ़े, यही कामना है।’