पीएम मोदी ने गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक के प्रदर्शन की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक की प्रशंसा की। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक की प्रशंसा की।  उन्होंने खिलाड़ी के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि वह तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने से भले चूक गई हों लेकिन उन्होंने एक मिसाल कायम की है।

भारत की अदिति अशोक शनिवार को ओलंपिक खेलों की गोल्फ स्पर्धा में पदक से मामूली अंतर से चूक गईं और खराब मौसम से प्रभावित चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करके चौथे स्थान पर रही।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘बेहतरीन खेलीं अदिति। तोक्यो 2020 में आपने शानदार कौशल और संकल्प का प्रदर्शन किया। आप पदक से मामूली अंतर से चूक गईं, लेकिन इसमें अब तक किसी भी भारतीय ने जो हासिल किया आप उससे कहीं आगे निकल गईं और आपने एक मिसाल कायम की है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’

First Published on: August 7, 2021 2:00 PM
Exit mobile version