पीएम मोदी ने की सीेएम अशोक गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


भाषा भाषा
देश Updated On :

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री गहलोत के ट्वीट को रिट्वीट कर कहा, ‘‘अशोक गहलोत की अच्छी सेहत और जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।’’

गहलोत की शुक्रवार को जयपुर के सरकारी सवाई मान सिंह अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई। उल्लेखनीय है कि 70 वर्षीय कांग्रेस नेता इस साल अप्रैल में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उसके बाद से वह कोरोना के बाद के प्रभावों का सामना कर रहे हैं।

चिकित्सकों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की तीन मुख्य धमनियों में से एक में 90 प्रतिशत ब्लॉक मिला। उनकी एक धमनी की एंजियोप्लास्टी हुई। एक धमनी में स्टेंट लगा।