वरवर राव की अंग्रेजी में अनुवाद की गईं कविताएं अगले साल प्रकाशित की जाएंगी

नई दिल्ली। क्रांतिकारी कवि तथा कार्यकर्ता वरवर राव की कविताओं के एक संग्रह का अंग्रेजी में अनुवाद किया जाएगा, जिसमें उन्होंने अपनी राजनीतिक मान्यताओं और जन अधिकारों की आवश्यकता पर जोर दिया है। प्रकाशक समूह पेंग्विन रैंडम हाउस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समूह ने कहा कि ‘वरवर राव: इंडियाज़ रिवॉल्यूशनरी पोएट’ नामक इस पुस्तक का संपादन एन वेणुगोपाल और मीना कंडासामी ने किया है। इसे अगले साल प्रकाशित किया जाएगा।

एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में जेल में बंद राव (79) भारत के नामचीन क्रांतिकारी कवियों में से एक हैं। अपनी गिरफ्तारी से पहले खुद उन्होंने ही पुस्तक में शामिल की जाने वाली अपनी ‘दो तिहाई कविताओं’ का चयन किया था। राव ने तेलुगु भाषा में 13 कविता संग्रह और 16 पुस्तकें लिखी हैं।

First Published on: October 10, 2020 4:40 PM
Exit mobile version