राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को आएंगी ग्रेटर नोएडा, स्वागत के लिए पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को ग्रेटर नोएडा आएंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद वह पहली बार ग्रेटर नोएडा आएंगी। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में आयोजित हो रहे 'वाटर वीक' का शुभारंभ करेंगी।

ग्रेटर नोएडा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को ग्रेटर नोएडा आएंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद वह पहली बार ग्रेटर नोएडा आएंगी। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में आयोजित हो रहे ‘वाटर वीक’ का शुभारंभ करेंगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति की अगवानी करने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री 31 अक्टूबर को ही ग्रेटर नोएडा आ जाएंगे। वह गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में रात्रि प्रवास करेंगे।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन, पुलिस कमिश्नरेट तैयारियों में जुट गए हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में बैठक की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में हेलीपैड पर उतरेंगी। हालांकि उनके लिए सड़क मार्ग से आवागमन को लेकर भी पुलिस तैयारी कर रही है। इसके अलावा इंडिया एक्सपो मार्ट के चारो ओर के इलाके को साफ सुथरा रखने के लिए अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल बड़ी संख्या में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेट वा वीवीआईपी नोएडा एक्सप्रेस वे के जरिए एक्सपोमार्ट आएंगे।

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर 31 अक्टूबर को ही ग्रेटर नोएडा आ जाएंगे। मुख्यमंत्री यमुना प्राधिकरण के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। जिसमें उत्तर भारत के पहले मेडिकल डिवाइस पर की नींव रखी जाएगी। इस पार्क के लिए केंद्र सरकार ने यमुना प्राधिकरण को जबरन जिम्मेदारी सौंपी है और 100 करोड़ का अनुदान भी दिया है। मेडिकल डिवाइस पार्क और सुन सिटी प्रोजेक्ट ठीक बराबर में विकसित किए जा रहे हैं। पहले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की भी संभावनाएं जताई जा रही थीं, लेकिन अभी तक उनके कार्यक्रम की कोई कनफर्मेशन नहीं आई है।

First Published on: October 25, 2022 8:42 PM
Exit mobile version