राष्ट्रपति कोविंद के स्वास्थ्य में सुधार, राष्ट्रपति भवन ने दी जानकारी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उन्हें एम्स में आईसीयू से विशेष कक्ष में स्थानांतरित किया गया है।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उन्हें एम्स में आईसीयू से विशेष कक्ष में स्थानांतरित किया गया है। यह जानकारी शनिवार को राष्ट्रपति भवन ने दी।

राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति कोविंद को आज एम्स में आईसीयू से विशेष कक्ष में स्थानांतरित किया गया। उनका स्वास्थ्य लगातार सुधर रहा है। डॉक्टर उनकी हालत की निरंतर निगरानी कर रहे हैं और उन्हें आराम करने की सलाह दी है।’’

First Published on: April 3, 2021 5:22 PM
Exit mobile version