राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 76वां जन्मदिन, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई

राष्ट्रपति के जन्मदिन पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को 76 वर्ष के हो गए। राष्ट्रपति के जन्मदिन पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की।

नायडू ने ट्वीट किया, “भारत के माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को आज उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक बधाई। वह अपनी सादगी, उच्च नैतिकता और उल्लेखनीय दृष्टि के लिए जाने जाते हैं। मेरी कामना है कि उन्हें अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और राष्ट्र की सेवा कई और वर्षों तक करने का आशीर्वाद मिले।”

मोदी ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। उन्होंने अपने विनम्र व्यक्तित्व के कारण पूरे देश को अपना मुरीद बना लिया है। समाज के गरीब और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने पर उनका ध्यान अनुकरणीय है। वह एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।”

First Published on: October 1, 2021 11:57 AM
Exit mobile version