नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के इडुक्की जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कई लोगों की मौत होने पर शुक्रवार को दुख जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
उन्होंने घायलों के शीर्घ स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और प्रशासन मौके पर काम कर रहा है तथा प्रभावित लोगों को सहायता की जा रही है। गौरतलब है कि इडुक्की जिले के राजमाला स्थित पेत्तिमुदी में मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार की सुबह हुए भूस्खलन से पांच मजदूरों की मौत हो गई।
Related
-
शुद्धिकरण विवाद: खरगे की नड्डा को चिट्ठी, ’24 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हुई FIR’
-
पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’
-
जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना
-
फर्जी टोल वसूली मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 7 राज्यों में छापेमारी
-
DU में UG की 13 हजार से ज्यादा सीटें खाली, इन विषयों में सबसे ज्यादा वैकेंसी
-
सीजेपी ने किया 5 सितंबर को दिल्ली में विरोध मार्च निकालने का ऐलान
-
चीनी की कीमतें बढ़ने पर हुआ सवाल तो मुस्कुराए कृषि मंत्री शिवराज
-
IGNCA के सदस्य-सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी को पद से हटाने की मांग, सांसद और विधायक ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र
