शुद्धिकरण विवाद: खरगे की नड्डा को चिट्ठी, ’24 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हुई FIR’

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद शुद्धिकरण के मामले को लेकर विवाद अबतक जारी है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद खरगे ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को लेटर लिखकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने पर नाराजगी जाहिर की है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार (3 सितंबर) को एक्स पर पोस्ट कर बताया कि राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा को पत्र लिखकर हल्द्वानी में मेरी जनसभा के बाद रामलीला मैदान में कराए गए शुद्धिकरण के मामले में उनके आश्वासन की मैंने याद दिलाई है और उनसे अपील की है कि इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

मल्लिकार्जुन खरगे ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि 24 दिन बीत जाने के बाद भी इस घृणित घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों और संगठनों के विरुद्ध FIR तक दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि मैंने पत्र में स्पष्ट कहा है कि यह मुद्दा निजी तौर पर मेरे या भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद से परे व्यापक तौर पर करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा है, जो इस क्रूर वास्तविकता से रोज रूबरू होते रहते हैं। ऐसे गलत लोगों को सबक देना जरूरी है।”

First Published on: September 3, 2026 10:59 AM
Exit mobile version