पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत राहुल और प्रियंका ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि सिंह ने राज्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा लोगों की सेवा की।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि सिंह ने राज्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा लोगों की सेवा की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वीरभद्र सिंह का लंबा राजनीतिक जीवन रहा जो प्रशासनिक और विधायी अनुभवों से भरा हुआ था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लोगों की सेवा की। उनके निधन से दुखी हूं। परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘वीरभद्र सिंह जी सही मायनों में एक कद्दावर नेता थे। जनता और कांग्रेस की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता आखिर तक अनुकरणीय रही। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। हम उनकी कमी महसूस करेंगे।’’

पांच बार सांसद और नौ बार विधायक रहे वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे।

First Published on: July 8, 2021 11:03 AM
Exit mobile version