किसानों और पेट्रोल-डीजल के मुद्दों पर कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ शुरू किया ‘सत्याग्रह’

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘देश के अन्नदाता अपने अधिकार के लिए अहंकारी मोदी सरकार के ख़िलाफ़ सत्याग्रह कर रहे हैं। आज पूरा भारत किसानों पर अत्याचार व पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के विरुद्ध आवाज़ बुलंद कर रहा है। आप भी जुड़िये और इस सत्याग्रह का हिस्सा बनिये।’’

भास्कर न्यूज ऑनलाइन भास्कर न्यूज ऑनलाइन
देश Updated On :

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार से देशभर में  ‘किसान अधिकार दिवस’ के लिुए सत्याग्रह शुरु कर दिया है। इसके तहत पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे और राज्यपालों एवं उप राज्यपालों को ज्ञापन सौंपेंगे।

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में ‘स्पीकअप फॉर किसान अधिकार’ #SpeakUpForKisanAdhikar हैशटैग से सोशल मीडिया अभियान भी चला रही है। इस हैशटैग से देश के सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता किसानों की विभिन्न समस्याओं को शेयर कर रहे हैं और अपनी राय दे रहे हैं।

किसानों के मुद्दे पर चला यह हैशटैग दोपहर 1 बजे तक 37 हजार से अधिक बार ट्वीट किया जा चुका था और यह 5वें नम्बर पर ट्रेंड कर रहा था।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों का आह्वान किया कि वे किसानों के आंदोलन और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के मुद्दों को लेकर पार्टी की ओर से आहूत विरोध प्रदर्शनों एवं ‘सत्याग्रह’ में शामिल हों।