राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, हल्के लक्षणों के बाद मैंने कोरोना का टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वे सभी जो हाल ही में मेरे संपर्क में रहे हैं, कृपया सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें और सुरक्षित रहें।
After experiencing mild symptoms, I’ve just tested positive for COVID.
All those who’ve been in contact with me recently, please follow all safety protocols and stay safe.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 20, 2021
मालूम हो कि देश में रोजाना ढाई लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में 2,59,170 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,53,21,089 हो गई है. वहीं इस दौरान 1761 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,80,530 हो गया है. देश में इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 20,31,977 है.

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। राहुल गांधी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। राहुल गांधी के कोरोनो पॉजिटिव होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआएं की जा रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।