राहुल गांधी ने कहा- मदद का हाथ बढ़ाइए, ‘अंधे सिस्टम’ को सच दिखाइए

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस महामारी के संकट के बीच बुधवार को लोगों से एक दूसरे की मदद करने की अपील की और कहा कि इस ‘अंधे सिस्टम’ को सच दिखाया जाना चाहिए।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस महामारी के संकट के बीच बुधवार को लोगों से एक दूसरे की मदद करने की अपील की और कहा कि इस ‘अंधे सिस्टम’ को सच दिखाया जाना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की ज़रूरत नहीं। मदद का हाथ बढ़ाते चलो, इस अंधे ‘सिस्टम’ को सच दिखाते चलो!’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ये मानवता के खिलाफ है। ये अपराध भी है। अंतिम संस्कारों का ये अन्तहीन सिलसिला अहंकारी शासकों के पत्थर दिल का सबूत है। अपने ही लोगों की लाशों की बुनियाद पर सरकार मजबूत नहीं हो सकती। ये तस्वीरें और घटनाएं मोदी सरकार का जीवन भर पीछा करेंगी।’’

भारत में बुधवार को एक दिन में कोविड-19 के 3,60,960 मामले आए और 3,293 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 1,79,97,267 हो गई जिनमें से 2,01,187 की जान जा चुकी है।

First Published on: April 28, 2021 5:00 PM
Exit mobile version