राहुल गांधी ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा- महंगाई का विकास जारी, ‘अच्छे दिन’ देश पर भारी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि महंगाई का विकास जारी है जिसके कारण ‘अच्छे दिन’ देश पर भारी पड़ रहे हैं।

नई दिल्ली।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि महंगाई का विकास जारी है जिसके कारण ‘अच्छे दिन’ देश पर भारी पड़ रहे हैं।

उन्होंने सीएनजी के दाम में वृद्धि का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ महंगाई का विकास जारी, ‘अच्छे दिन’ देश पर भारी, प्रधानमंत्री की बस, मित्रों को जवाबदारी!’’ गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि के बीच दिल्ली समेत आस-पास के शहरों में बृहस्पतिवार को संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) भी मंहगी हो गई। लागत बढ़ने के कारण सीएनजी की कीमतें बढाई गयी है।

‘अच्छे दिन’ पर सवाल
बीते मंगलवार को कांग्रेस नेता ने सरकार पर मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों को पैसा नहीं देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, ‘कई राज्यों में MNREGA श्रमिकों को मज़दूरी का पैसा नहीं मिल रहा। महामारी में जब सरकार को अतिरिक्त आर्थिक सहायता देनी चाहिए थी, तब मज़दूरों के हक़ का पैसा भी मारा जा रहा है। झूठे जुमलों के परे एक दुनिया है जहां कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा- ये कैसे अच्छे दिन?’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘‘मित्रों’ वाला राफ़ेल है टैक्स वसूली- महंगा तेल है PSU-PSB की अंधी सेल है सवाल करो तो जेल है मोदी सरकार है!’ हालांकि, वे दाढ़ी को लेकर किए गए एक ट्वीट को लेकर लोगों के निशाने पर आ गए थे।
First Published on: July 9, 2021 1:27 PM
Exit mobile version