राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ कोविड संबंधी प्रतिबंधों के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए लंबी कतारें लग रही हैं, बल्कि इसकी असली वजह पेट्रोलियम उत्पादों के ऊंचे दाम हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ कोविड संबंधी प्रतिबंधों के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए लंबी कतारें लग रही हैं, बल्कि इसकी असली वजह पेट्रोलियम उत्पादों के ऊंचे दाम हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए लंबी-असुविधाजनक कतारों की वजह सिर्फ़ कोविड प्रतिबंध नहीं हैं। असली वजह जानने के लिए अपने शहर में पेट्रोल-डीज़ल के दाम देखें।’’

उल्लेखनीय है कि देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक और डीजल की कीमत 90 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है।

आपको बता दें कि एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होती है। इन दिनों पेट्रोल अपने ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम प्रतिदिन बदल रहे है। ऐसे में अगर आपको अपने शहर के बढ़ी हुई कीमतें जानना है तो RSP शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। फिर आपके मोबाइल SMS द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतें बता दी जाएंगी।

First Published on: July 7, 2021 12:25 PM
Exit mobile version