कांग्रेस ने 10 सालों में 2.20 लाख तो मोदी सरकार ने 5 सालों में 7.95 लाख करोड़ रूपये बट्टे खाते में डाला

संप्रग सरकार के 10 वर्षों के दौरान 2.20 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाला गया था तो राजग सरकार के पांच साल की अवधि में करीब आठ लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाला गया

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कथित तौर विभिन्न बैंकों द्वारा बट्टे खाते में कर्ज डाले जाने में बढ़ोतरी का दावा करने वाली खबर का हवाला देते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार अपने ‘मित्रों’ को बचाने में लगी है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार का नया कीर्तिमान! आम जनता पर वार, मित्रों को बचाने में लगी मोदी सरकार।’’

कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसमें सूचना के अधिकार कानून के तहत मिली जानकारी के आधार पर दावा किया गया है कि संप्रग सरकार के 10 वर्षों के दौरान 2.20 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाला गया था तो राजग सरकार के पांच साल की अवधि में करीब आठ लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाला गया।

राहुल गांधी के आरोप पर भाजपा या सरकार की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

First Published on: December 22, 2020 8:09 PM
Exit mobile version