Rajnath Singh Birthday: PM मोदी समेत अन्य राजनेताओं ने भी राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपने सहयोगी राजनाथ सिंह को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई दी और एक उत्कृष्ट सांसद व प्रशासक के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपने सहयोगी राजनाथ सिंह को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई दी और एक उत्कृष्ट सांसद व प्रशासक के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि रक्षा मंत्री के शानदार व्यक्तित्व और बुद्धिमत्ता का हर कोई मुरीद है।

प्रधानमंत्री ने कई सप्ताह के अंतराल के बाद किसी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि इस दौरान दिवंगत हो चुकी जानीमानी हस्तियों की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उन्होंने ट्वीट जरूर किए।

शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रक्षामंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अपनी संगठन कुशलता से पार्टी को मजबूत बनाने में राजनाथ जी का अहम योगदान है। मोदी जी के नेतृत्व में उन्होंने सशस्त्र बलों को और सशक्त किया है। उनके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूं।’’

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘पार्टी के लिए आपका योगदान, देश के प्रति समर्पण और आपकी सांगठनिक क्षमता प्रेरित करने वाली हैं।’’

First Published on: July 10, 2021 3:07 PM
Exit mobile version