ड्रग्स मामले में NCB ऑफिस अभिनेत्री पहुंची रकुल प्रीत सिंह

मुंबई। NCB की नोटिस के बाद अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स मामले की जांच के सिलसिले में बयान दर्ज कराने के लिये शुक्रवार सुबह दक्षिण मुंबई में स्थित NCB ऑफिस पहुंचीं। रकुल को सुबह करीब साढ़े दस बजे कोलाबा में एनसीबी अतिथि गृह में प्रवेश करते देखा गया। NCB यहीं से अपना काम कर रही है।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड में ड्रग्स के गठजोड़ की जांच के सिलसिले में रकुल को तलब किया था। NCB के एक अधिकारी ने कहा कि रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के दौरान रकुल का नाम सामने आया था। एनसीबी पहले ही रिया और एक दर्जन से अधिक लोगों को मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार कर चुका है।

इससे पहले, रकुल को बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने के लिये कहा गया था, लेकिन उनकी टीम ने दावा किया था कि उन्हें एनसीबी की ओर से समन नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को एनसीबी के अधिकारी रकुल के पास गए, जिसके बाद उन्होंने बताया कि उन्हें समन मिल गया है। रकुल के अलावा एनसीबी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश और धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि को भी शुक्रवार को पूछताछ के लिये बुलाया है।

 

First Published on: September 25, 2020 2:16 PM
Exit mobile version