देश में कोरोना मामलों में आई कमी, एक दिन में 15 हजार नए मामले

नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोरोना के 15,968 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1 करोड़ के पार हो गई है। इनमें से 1,01,29,111 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.51 प्रतिशत हो गई। कोरोना से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 202 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,51,529 हो गई। आंकड़ों के अनुसार 1,01,29,111 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.51 प्रतिशत हो गई।

देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी 2,14,507 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.04 प्रतिशत है। देश में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 12 जनवरी तक कुल 18,34,89,114 नमूनों की कोरोना संबंधी जांच की गई। उनमें से 8,36,227 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

First Published on: January 13, 2021 11:34 AM
Exit mobile version