भारत की तरक्की के लिए महिलाओं का सम्मान अहम: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत की तरक्की के लिए महिलाओं का सम्मान एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और उन्होंने ‘नारी शक्ति’ का समर्थन करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

नई दिल्ली। आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया। लगभग डेढ़ घंटे के अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कई बातें कही। स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया, भारती की उपलब्धियों पर बात की, महिलाओं, युवाओं, किसानों के उत्थान के मुद्दों पर बात की। साथ ही उन्होंने देशवासियों के साथ पांच प्रण साझा किए और देशवासियों से अपील की कि वो पूरी शक्ति के साथ उसके पीछे लग जाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत की तरक्की के लिए महिलाओं का सम्मान एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और उन्होंने ‘नारी शक्ति’ का समर्थन करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि बोलने में और आचरण में ‘‘हम ऐसा कुछ न करें जो महिलाओं का सम्मान कम करता हो।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘हमारे आचरण में विकृति आ गयी है और हम कभी-कभी महिलाओं का अपमान करते हैं। क्या हम अपने व्यवहार और मूल्यों में इससे छुटकारा पाने का संकल्प ले सकते हैं।’’

First Published on: August 15, 2022 11:51 AM
Exit mobile version