अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से मिले एस जयशंकर 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से मुलाकात की।

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ मुख्य वैश्विक घटनाक्रमों सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

लॉयड, शुक्रवार को भारत की तीन दिनों के दौरे पर पहुंचे।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन का विदेश मंत्रालय में स्वागत है। वैश्विक रणनीतिक स्थिति पर व्यापक बातचीत हुई। हमारी रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं।’’

ऑस्टिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ वार्ता की थी।

First Published on: March 20, 2021 6:18 PM
Exit mobile version