आंध्र प्रदेश में कोविड देखभाल केंद्र में आग लगने से सात मरीजों की मौत

कृष्णा जिले के कलेक्टर एमडी इम्तियाज ने रविवार को बताया, ‘‘हमने सात शव बरामद किए हैं। एक निजी अस्पताल कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए इस होटल का इस्तेमाल करता है। आज सुबह आग लगी। बचाव अभियान चल रहा है।’’

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कोविड-19 देखभाल केंद्र में बदले गए एक होटल में आग लगने से सात मरीजों की मौत हो गई।

कृष्णा जिले के कलेक्टर एमडी इम्तियाज ने रविवार को बताया, ‘‘हमने सात शव बरामद किए हैं। एक निजी अस्पताल कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए इस होटल का इस्तेमाल करता है। आज सुबह आग लगी। बचाव अभियान चल रहा है।’’
Read More:-मोदी ने किसानो के लिए शुरू किया एक लाख करोड़ का कृषि अवसंरचना कोष, कहा- संकट में किसान बने हैं बड़ा सहारा

विजयवाड़ा के पुलिस आयुक्त बी श्रीनिवासुलु ने ‘पीटीआई’ को बताया कि उन्होंने 20 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है। होटल में 30 मरीजों का इलाज चल रहा था और वहां अस्पताल के 10 कर्मचारी थे।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है।

First Published on: August 9, 2020 4:27 PM
Exit mobile version